गुरुवार, 24 दिसंबर 2009

नयका


देश में लोकप्रिय खेल क्रिकेट के सामने दूसरे खेलों को नज़रअंदाज़ किया जाता रहा है। परंपरागत और ग्रामीण अंचल के खेलों की अनदेखी से केवल खेलों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी नुकसान हुआ है। उनकी नेतृत्व क्षमता से लेकर सर्वांगीण विकास प्रभावित हुआ है। सरकार के नेहरू युवक केंद्र बनाने के बाद से ही ग्रामीण अंचल के खेलों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए जाते रहे हैं, लेकिन ये नाकाफी ही रहे। कभी सरकारी अमले की उदासीनता से तो कभी इनके मद में जारी धनराशि में घपले की वजह से वंचित और पिछड़े वर्ग का युवा और खेल दोनों ही हाशिए पर पड़े रहे।



वंचित युवाओं और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का बीड़ा अब एक गैर सरकारी संगठन ने उठाया है। अपने एजेंडे में संस्था ने उन लोगों तक खेल और व्यक्तित्व विकास के लिए नए आयाम पहुंचाने की योजना बनाई है जो कि विकासशील भारत में इससे वंचित रह गए हैं। संस्था का नज़रिया है कि व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई-लिखाई और रहन-सहन के साथ ही खेलों में सहभागिता भी जरूरी है। खेलों के ही जरिए विश्व में हमारे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी अपना कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। इस लिहाज से सुशील कुमार से लेकर विजेंद्र सिंह ने मिसाल कायम की है। लिहाज़ा वंचित शहरी युवा क्यों ना खेल के जरिए ही अपना उत्थान स्वंय करे।




ऐसे ही खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए इस संस्था ने उपेक्षा के शिकार खेलों जैसे कैरम ,से शरुआत की है। ताकि वंचित समाज को खेल स्पर्धाओँ और प्रतियोगिताओं के जरिए समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके । संस्था का लक्ष्य है कि शहरी बस्तियों और झुग्गियों में छुपी प्रतिभाओं को खेलों में पारंगत बनाकर उनका संबल बने। उनके अंदर इतना आत्मविश्वास पैदा करे कि वो प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराकर खिताबों पर कब्जा कर सकें।

संस्था के इस मिशन में उपेक्षित खेलों के जीर्णोद्धार के साथ ही इन खेलों की तरफ युवावर्ग का ध्यान आकर्षित करना है।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2009

“महगाई के विरोध मे 13 नवम्वर को सम्पूरण देलही बंद ”

आज 13 नवम्वर को सम्पूरण देलही बंद मे संगम विहार विधन सभा मे वन्द का नेतृत्व बीजेपी के विधायक डॉ. एस. सी.एल. गुप्ता ने किया, सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. एस. सी. एल. गुप्ता ने कहा की “अगर शीला सरकार ये सोच रखती है की 3 वार जीत हासिल कने पर जनता को महगाई ,और वेरोजगारी की वाली वेदी पर चडाया जाये तों ये सरकार इतना सुनिश्चित मने की हम भी शीला जी की गरीव विरोधी नीतियों के खिलाफ अब असहयोग आन्दोलन समपूरन देहली मे चलायेगे”. “मै आप सभी से अपील और आहवाहन करता हु की आप चाहे डीटीसी हो रेल हो या देलही मेट्रो आप टिकिट लेना बंद कर दे जाब तक सरकार किराया काम नहीं करती , आखिर सरकारकिस के दिशा निर्देशों पर हमारे पैसे से किस तरह के खेल के मेल मे लगी है जब आम जनता के पास खाने के लिए , रहने के लिए और यात्रा के लिए पैसे नहीं होगे तों दिल्ली मे रहेगा कौन और इन और इन प्रश्नों का उत्तर तों सरकार को देना ही होगा , बीजेपी और आप के सहयोग का ही परिणाम है की ये निकाममो की सरकार डीटीसी के किराये और दूध के बड़े हुए दामो के साथ आटे दाल और अन्य आवश्यक खाद्या वस्तुओ के मूल्यों को बेक फ़ुट पर आके वापसी को तैयार हो रही है ,

सभा कोविधयक के आलवा निगम पार्षद पूनम भाटी और सरिता चौधरी
ने संबोधित किया. वन्द को सफल वनाने मै आम लोगो के साथ संगम विहार व्यापार मंडलों के चौधरी मैम पाल , बद्र्रीनाथ कौशल कमलेश यादव ,संजय गोयल ,बोबी गुप्ता , रमेश शर्मा ,निकुंज जैन ,नीरज गुप्ता ,राम भगत ,महेश गुप्ता , रविंदर अगरवाल ,संगम विहार से निगम पार्षद पूनम भाटी, औरसरिता चौधरी बीजेपी से सभी मंडल आध्याक्षाओ
के साथ आम और खास कर्मठ कार्यकर्ता और अन्य सहयोगी जनार्दन सिंह पटेल , कमलेश राय हरदयाल कुशवाहा,राजू केवट,और राम अवतार गुप्ता रहे


कवि हरदयाल कुशवाहा
मिडीया प्रभारी
विधयक कार्यालय संगम विहार विधान सभा
नई देलही ११००६२
09911197344

रविवार, 25 अक्टूबर 2009

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2009

प्रस्तुती : बुन्देली लोक कला स॑स्क्रति विकास परिषद दिल्ली


"धर्म मास कार्तिक मे आयोजित भजन संध्या मे आप सभी का स्वागत है
आप परिवार सहित आयोजित इस भजन संध्या मे पधारकर हमें अनुग्रहित करे "
प्रस्तुती : बुन्देली लोक कला स॑स्क्रति विकास परिषद दिल्ली
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEimfiJ_Tm2WlIadDodBCi-GDHVSTKOmBiHvQbkdvozII2toFImI26aB21sGHxzndD8Vbly4pokkxYhvnSpMGJ9XzUQVeHHt4JDkY2TWJsb4jQ8SZf2YIOpFEN0PTmsjwEQ_NRrZh0E6ZfeF/s400/bhajan%20sandhaya.JPG
निवेदक : डॉ. के. आर. धर :९८७३३४३३८३ और राजेश मिश्रा : ९८९९५९४०८४
मुख्य अतिथी डॉ. एस. सी. एल. गुप्ता (विधायक संगम विहार )
गायिका : कुमारी कलपना शर्मा
समय : शाम ७:०० से तिथी: २५ अक्टूबर २००९
स्थान : महफिल बरात घर रतिया मार्ग संगम विहार नई दिल्ली ११००६२
आयोजक : ध्रुव सोशल अवरेनेस फोरम नई दिल्ली
मिडीया सैयोजक : कवि हरदयाल कुशवाहा
M.919911197344
E: hardyal@oliveglobal.com